हापुड़, मई 18 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास तेजेन्द्र सिंह की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम को एक कमरे में अनहाइजनिक सोस का स्टॉक पाया गया। विभाग की टीम ने 30 पेटी को सीज कर दिया, जिसमें 360 बोतल पैक थी। इसकी अनुमानित कीमत 22680 रूपए है। इसके अलावा 235 किलो सॉस को नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 16450 रूपए है। इस कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

छापे की जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी पर नकली सॉस बनाने की सूचना मिली थी, इसपर टीम के साथ सोमवार को छापा मारा। यहां तेजेन्द्र सिंह की दुकान के एक कमरे में सॉस का निर्माण किया जा रहा था। उसका परीक्षण किया गया तो पाया कि सॉस अनहाइजनिक स्थिति में ...