सीतापुर, मार्च 2 -- सीतापुर। होली में रंग खेलें मगर सावधानी के साथ। कहीं होली के रंग सेहत को नुकसान नहीं पहुंचा दें। इसलिए होली खेलने के लिए सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें। साथ ही सूखे और पेंट व पॉलिश वाले रंगों से परहेज करें। यह त्वचा के साथ सेहत को कई तरह से नुकसान कर सकते हैं। फिजिशियन डॉ. ए.के. पंत के मुताबिक केमिकल रंगों से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सांस रोगियों को दूर रखना चाहिए। उनके लिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। हर्बल रंगों में भी मिलावट है इसलिए सांस रोगी चाहें तो होली के रंगों से पूरी तरह अपने को अलग रखें। दमा रोगियों को बिल्कुल करीब नहीं जाना चाहिए। एम्बुलेंस के लिए 108 या 102 मिलाएं: एम्बुलेंस के लिए 108 नम्बर या 102 नम्बर मिलाएं । 20 मिनट के अंदर एम्बुलेंस पहुंच जाएगी। एम्बुलेंस से ही मरीजों को अस्पताल ले जाने क...