नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के लिए बुधवार को होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब पड़ोस में रहने वाले अन्य समुदाय के लोगों ने उनके 26 वर्षीय बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच विवाद की शुरुआत रंग वाले पानी के छींटें लगने की वजह से हुई थी। जिसके बाद पड़ोसी परिवार ने आकर झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक मरने वाले की पहचान तरुण के तौर पर हुई, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे परिवार के बच्चे घर की छत पर होली खेल रहे थे, इसी दौरान 11 साल की लड़की ने नीचे अपने रिश्तेदारों पर पानी का गुब्बारा फेंका, लेकिन वह उन्हें ना लगकर सड़क पर गिरा और फट गया, जिससे कि उसमें भरे रंगीन पानी...