मुरादाबाद, फरवरी 26 -- होली समिति की रंग एकादशी पर शोभायात्रा शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से खत्री धर्मशाला बाजीगरान से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 87 साल पुरानी है और इस बार 88 वीं निकाली जा रही है। आयोजक मंडल के अध्यक्ष राकेश टंडन ने बताया कि इसका आरंभ 1939 में संस्थापक विशंभर नाथ टंडन ने किया था। उन्होंने टेसू के फूलों का रंग लेकर उन घरों में जाना आरंभ किया जिनके घर वर्ष में किसी की मृत्यु हुई थी और शोक की होली थी। उनके घरों में जाकर रंग डालकर होली पर्व का आरंभ किया करते थे। खासकर उन घरों में जरूर जाते थे जिनमें कोई शोक उठाने वाला नहीं होता था। यह टेसू का रंग एवं गुलाल बेगी में लेकर जाते और रंग छिड़ककर आगे बढ़ जाते थे। इनके घूम जाने के बाद ही घरों में शोक उठा माने जाने लगा और शुभ कार्य भी आरंभ हो जाते थे। कुछ आगे चलकर कुछ अन्य लोग भी इनके ...