संभल, फरवरी 27 -- रंग एकादशी के पावन पर्व पर बाबा खाटूश्याम की भव्य निशान यात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। शुक्रवार को इसलामनगर चौराहा से निशान यात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री गुलाबदेवी ने पूजा-अर्चना व आरती कर किया। निशान यात्रा इसलामनगर चौराहा से शुरू होकर ब्रहम बाजार, नारायनटोला, आर्यसमाज रोड, हलवाई गली, पुराना बाजार, बर्तन बाजार से रेलवे रोड होते हुए बड़ा मैदान के निकट स्थित खाटूश्याम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में महिला व पुरूष श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली। यात्रा रेलवे रोड, बर्तन बाजार, नया बाजार, उपरकोट से होते हुए काली मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा में भी निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव सैद...