बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के भरावपर स्थित जन जीवक संघ के कार्यालय में शनिवार को ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनरों की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महासचिव डॉ. विपिन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. किशोरी प्रसाद, डॉ. भोला प्रसाद, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. वीरमणि कुमार, निसार अहमद, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सियाशरण, अनिल कुमार अकेला आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...