गंगापार, अक्टूबर 7 -- उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सैदाबाद बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को 'विकसित भारत एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं' विषय पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों में साकार किया। विद्यार्थियों ने करीब 17 वर्गफुट की आकर्षक रंगोली तैयार की। इसमें विकसित भारत की संकल्पना के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, डिजिटल प्रगति और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। रंगोली निर्माण में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्राएं रिया विश्वकर्मा, रेशमी और दीपा, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र नीतेश...