रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या,श्रद्धा और काजल रहीं प्रथम
गोंडा, सितम्बर 25 -- बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई। दिव्या, श्रद्धा और काजल प्रथम, नाजिया खातून व साधना मिश्रा द्वितीय और ममता, सुमन, सोनी और आरती तृतीय रहीं। छात्राओं ने विकसित भारत, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनधन योजना और विकसित भारत-2047 की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय, मनोज शुक्ला और डॉ. रंजना त्रिपाठी रहे। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र शुक्ल, सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष डॉ. आलोक त्रिपाठी समेत परिषद सदस्य, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संयोजन डॉ. विभा शुक्ला ने किया। यह भी पढ़ें- आफिया, आंचल ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर यह भी पढ़ें- सेवा रंग के तहत बनी ह्यूमन रंगोली यह भी पढ़ें- Kannauj New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.