विकासनगर, अगस्त 10 -- चकराता, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की आयशा चौहान, स्नेहा, खुशी, समीक्षा, शालिनी, तनुजा और बीए प्रथम सेमेस्टर की आंचल, सिमरन, रिया ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने तिरंगे के तीनों रंगों, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को रंगोली के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया。 यह भी पढ़ें- महिला महाविद्यालय में हुई रंगोली प्रतियोगिताकार्यक्रम का उद्देश्य प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रे...