देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। फ़ूड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट देवघर में गुरुवार को सुकृति रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, कला कौशल और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में कुल 8 टीमों में छात्रों को विभाजित किया गया। सभी टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर सुंदर रंगोलियां बनाईं। मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण विवेकानन्द विद्या मंदिर जसीडीह के सह निदेशक शर्मिष्ठा सरकार मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास और नवाचार को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ खामियां रह जाती हैं, जिन्हें निरंतर प्रयास से दूर किया जा सकता है। मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने सभी टीमों की रंगोलियों का अवलो...