बुलंदशहर, मार्च 11 -- जेएस कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को रंगोली, पोस्टर तथा मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में दिशा सैनी ने प्रथम, मनीषा राना ने द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमकुम सैनी ने प्रथम, दिशा सैनी ने द्वितीय तथा तनु खटाना ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में कुमकुम सैनी प्रथम रहीं, जबकि दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः मनीषा राना तथा राखी को मिला।इसके साथ ही महाविद्यालय में 'नो स्मोकिंग डे' के उपलक्ष्य में धूम्रपान निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने विद्यार्थियों को धूम्रपान से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर डॉ. आभ...