बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में रविवार को स्कूली बच्चों के बीच रंगोली, क्विज, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता करायी गई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभागार में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में क्रांति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्राची कुमारी द्वितीय और अंशु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में अर्णव चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिंस कुमार द्वितीय तथा वैष्णवी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में आयुष कुमार...