देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। इंडियन पेंटस ट्रेड एसोसिएशन यानी आईपीटीए की ओर से 18 और 19 अप्रैल को भव्य मेगा प्रदर्शनी और वार्षिक सम्मेलन रंगोत्सव होमडेकोर एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। डिफाइनिंग द फ्यूचर ऑफ होमडेकोर की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम के गेटवे होटल निकट आईएसबीटी में होगा। एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट राजीव कुमार गुप्ता और जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार माहेश्वरी ने बतायाकि लोग डिजाइन व थॉट लीडरशिप टॉक्स के माध्यम से विशेषज्ञों से सीधे परामर्श ले सकते हैं। बतायाकि इसमें बिडला ओपस,नैरोलेक, बर्जरऔर एशियन पेंटस भागीदारी दर्ज कर रही हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...