मथुरा, मार्च 2 -- सारंग हाई इम्पैक्ट स्कूल, चैतन्य विहार द्वारा आयोजित दो-दिवसीय होली उत्सव रंगोत्सव 2026 के प्रथम दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ। ओपन टू ऑल (सभी के लिए खुला) होने के कारण इस उत्सव में मथुरा और वृंदावन के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों और बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया। उत्सव के पहले दिन लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षणों में होली अंत्याक्षरी, एकल गायन, एकल नृत्य और फैशन परेड शामिल रहे। इसके अतिरिक्त बच्चों ने इको-फ्रेंडली रंग बनाने और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता दिखाई। संस्था के निदेशक खुशबू सोढ़ी एवं मार्तंड देव उपाध्याय के साथ प्रधानाचार्या अंजू मल्होत्रा ने कार्यक्रम का अवलोकन किया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी विजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.