कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग की ओर से रंगोत्सव: फागुन के रंग, लोक संस्कृति के संग थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि होली की परंपरा हमारी शाश्वत संस्कृति की परम्परा है और इसको अगली पीढ़ी की ओर स्थानांतरण करना जरूरी है। होली की संस्कृति पारस्परिक सम्मिलन तथा समावेश की संस्कृति है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका "भावना के पत्र" रही, जिसमें भगवान कृष्ण तथा उनकी पटरानियों रुक्मणी एवं सत्यभामा की कथा को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने काशी की होली को 'खेलें मसान मा होरी दिगम्बर' गीत के माध्यम से किया। छात्रों ने ब्रज की फूलों की होली के साथ राधा-कृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.