गिरडीह, मार्च 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाया गया। क्षेत्र से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रंगों के त्योहार के मौके पर आम अवाम से लेकर पुलिस प्रशासन भी होली के रंग में डूबे रहे। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर और गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। थाना के स्वागत कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों सहित पुलिस के जवानों ने जमकर होली खोली। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के ढोलक के ताल पर लोगों ने खूब मस्ती की। ढोलक, झांझ, मंजीरे पर जमकर पुलिसकर्मी झूमे और पर्व का आनंद उठाया। इसके पूर्व थाना प्रभारी चौक चौराहे पर आम अवाम के साथ होली खेल खुशियां बांटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...