बरेली, मार्च 3 -- होली पर शहर के बाजार पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आने लगे हैं। रंग, अबीर और गुलाल के साथ पिचकारियों, होली स्पेशल कपड़ों और मिठाइयों की खरीदारी अपने चरम पर पहुंच गई है। बच्चों से लेकर युवाओं तक में होली का खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 20 फीसदी तक अधिक बिक्री होने की उम्मीद है। शहर के प्रमुख बाजारों कुतुबखाना, शास्त्री मार्केट, बड़ा बाजार, आलमगिरिगंज, श्यामगंज, सुभाषनगर, किला, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, नकटिया और कर्मचारी नगर में जगह-जगह रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजी हुई हैं। सड़कों से गुजरते ही हर तरफ रंग-बिरंगी पिचकारियों और होली के सामान की दुकानों की कतारें दिखाई दे रही हैं। बाजा...