देवघर, मार्च 3 -- देवघर। मिथिला पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च 2026 को सायं 5:33 बजे प्रारंभ होकर 3 मार्च 2026 को सायं 4:46 बजे तक प्रभावी रहेगी। होली का पर्व इस वर्ष तिथि, परंपरा और चंद्रग्रहण के दुर्लभ संयोग के कारण देशभर में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्णिमा तिथि के प्रवेश के बाद रात्रिकाल में होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत माना जाता है। शास्त्र के जानकार बताते हैं कि 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे से 6:45 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। चूंकि ग्रहण उसी दिन सायं 4:46 बजे तक पूर्णिमा तिथि में व्याप्त है, इसलिए तिथि और ग्रहण दोनों को ध्यान में रखते हुए पर्व का आयोजन निर्धारित किया गया है। ग्रामीण परंपरा के अनुसार 3 मार्च को होली है। चंद्रग्रहण के कारण ग्रामीण समुदाय दोपहर 3:20 बजे से पूर्व ही रंगोत्सव संपन्न करेंगे। वहीं शहर...