रुडकी, मार्च 1 -- रंगों के महापर्व होली के मद्देनजर कस्बे के बाजार गुलजार हो उठे हैं। होलिका पूजन में प्रयुक्त होने वाले रंग-बिरंगे होली हार, बेर, पिचकारियां और विभिन्न प्रकार के रंगों की दुकानें जगह-जगह सज गई हैं। होली को लेकर खरीदार बाजारों में उमड़ने लगे हैं, जिसके चलते बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। उल्लास के इस पर्व पर कस्बे के मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर रंग, गुलाल, अबीर और पिचकारी की दुकानें सजी हैं। होली की खरीदारी को लेकर बाजारों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्रामीण अंचलों से भी लोग खरीदारी के लिए कस्बे में पहुंच रहे हैं। बाजारों में रंगों और चाइनीज पिचकारियों की भरमार है। मुख्य बाजार और अन्य स्थानों पर लगी दुकानों में 500 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। डोरेमोन, गन, डक और वाटर टैंक जैसी आकर्षक पिचकारियां बच्चो...