अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आता जा रहा है वैसे ही बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को शहर के पुराने बाजारों में सजी रंगों और पिचकारी की दुकानों पर भीड़ टूट रही थी। बच्चों के विशेष पिचकारी बाजार में छाई हुई हैं। साथ ही होलिका दहन के लिए अब लोग घर बैठे ही ऑन लाइन गूलरी बुक कर रहे हैं। सब्जी मंडी थोक बाजार में इतनी भीड़ थी कि रास्ते में जाम लगा हुआ था। वाहन के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। पिचकारी की दुकान के आगे वाहन खड़े हुए थे। अंदर भारी भीड़ खरीदारी करती दिखी। पिचकारी विक्रेता कृष्णा ने बताया कि बच्चों के लिए विभिन्न कार्टून की पिचकारी आई हैं। बच्चें इन्हें देखते ही खरीद रहे हैं। दुनाली और स्कूल बैग वाली पिचकारी भी बेहद पसंद की जा रही है। गुलाल के गिफ्ट पैक की बिक्री...