सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रंगो का त्योहार होली जिले में उमंग, उत्साह और अमन का पैगाम लेकर आया। लोगों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। रंगो की बौछार में लोगो ने आपसी बैर भाव को धो दिया और खुलकर गले मिले। अमीर गरीब सभी लाल, पीले और अन्य चटख रंगों से रंगे रहे। होली का त्योहार अमीरो और गरीबो के बीच भी सौहार्द्र का पुल बना। महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। शाम को अबीर गुलाल का दौर चला। लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और बड़े बुजुर्गो को प्रणाम कर उनका आर्शीवाद लिया। इधर सिमडेगा विधायक भुषण बाडा ने भी जिलेवासियों को होली की शुभकामना दी। विधायक होली के मौके पर कई लोगों के घर भी पहुंचे और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मना होलीठेठईटांगर संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.