हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। रंगों के पावन पर्व होली पर जिले भर में लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल की धूम दिखाई दी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस पर्व के उल्लास में सराबोर नजर आए। होली के अवसर पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोग ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के साथ रंगों की मस्ती में झूमते नजर आए। कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाया। मिठाइयों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों के साथ होली का आनंद लिया। शहर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों, क्लबों और संस्थाओं की ओर से होली मिल...