संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होली का त्योहार नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नगर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर रंग, गुलाल से बाजार पूरी तरह से पट गया है। पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। बाजार की यही रौनक लोगों को होली के आगमन का एहसास करा रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शहर की मेन रोड, गोला बाजार सहित अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। जगह-जगह अबीर-गुलाल की ढेरियां लगी हैं, वहीं रंग-बिरंगी पिचकारियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में दस रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक की पिचकारी मिल रही है। टैंक वाली पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। बच्चों को राइफल और रिवाल्वर पिचकारी खूब पंसद आ रही है। दूसरी ओर होली पर इस बार बा...