कटिहार, मार्च 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि होली की रौनक के साथ जिले के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर गुझिया की मांग चरम पर है। लेकिन इसी उत्साह के बीच मिलावटी मावा, घी और पनीर को लेकर आशंकाएं भी गहराने लगी हैं। जानकारों का कहना है कि त्योहार के समय बढ़ी मांग का फायदा उठाकर कुछ मुनाफाखोर सिंथेटिक या मिलावटी सामग्री बाजार में खपा देते हैं, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत पर खतरा मंडरा सकता है। बताया जाता है कि होली को देखते हुए जिले में पश्चिम बंगाल और नेपाल से बड़े पैमाने पर मावा मंगाया जा रहा है। हालांकि कुछ प्रतिष्ठित दुकानदार स्थानीय स्तर पर दूध मंगाकर खोआ तैयार करते हैं, लेकिन अधिकांश दुकानें बाहरी आपूर्ति पर निर्भर हैं। ऐसे में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सिंथेटिक मावा या मैदा-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.