रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। रंगों की मस्ती और संयम की इबादत एक फिर से साथ देखने को मिलेगी। होली और रमजान का खूबसूरत मेल लगातार तीसरे वर्ष बना है। यह आस्था और उल्लास के अनोखे संगम को दर्शाता है। एक ओर जहां होली भाईचारे और खुशियों के रंग बिखेरेगी, वहीं रमजान सब्र, आत्मसंयम और आत्मशुद्धि का संदेश देगा। दोनों पर्वों का दुर्लभ संयोग समाज की तहजीब और सांस्कृतिक सौहार्द की सशक्त तस्वीर पेश कर रहा है। इस वर्ष रमजान की शुरुआत 17 या 18 फरवरी से होने की संभावना है। इस स्थिति का असर अगले लगभग 11 वर्षों तक देखने को मिलेगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना 33 वर्षों में सभी मौसमों सर्दी, गर्मी और बारिश का एक पूरा चक्र पूरा करता है। खास बात यह है कि इस बार भी रमजान के दौरान ही होली का पर्व मनाया जाएगा। होली का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.