संभल, मार्च 1 -- संभल। होली की आहट के साथ ही संभल का बाजार रंगों और रोशनी से जगमगा उठा है। नगर पालिका गेट से लेकर कोतवाली तक फैला मुख्य बाजार इन दिनों उत्सव के रंग में डूबा नजर आ रहा है। सजी-धजी दुकानों और रंग-बिरंगी झालरों ने पूरे इलाके को मानो एक उत्सव स्थल में बदल दिया है। तहसील रोड और मुख्य बाजार में सुबह से ही रौनक बढ़ने लगी है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग-हर वर्ग के लोग होली की तैयारियों में व्यस्त दिख रहे हैं। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वे आकर्षक डिज़ाइन वाली पिचकारियां, कार्टून मुखौटे और चमकीले रंग बड़े चाव से खरीद रहे हैं। युवाओं की पसंद भी बदलती नजर आ रही है। इस बार हर्बल और स्किन-फ्रेंडली रंगों के साथ डिजाइनर गुलाल की मांग बढ़ी है। दुकानदारों के मु...