गढ़वा, मार्च 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली को लेकर प्रशासनिक तैयारी चाक चौबंद की गई है। प्रशासनिक स्तर पर लोगों से जहां होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर पर की गई है। उस दौरान सभी की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। बुधवार को होली का त्योहार जिलेभर में मनाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासनिक स्तर पर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। लोगों से अपील किया गया है कि होली का त्योहार संयम के साथ मनाएं। हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अश्लील गानें और डीजे न बजाएं। किसी को जबर्दस्ती रंग न लगाएं। सुरक्षा के लिहाज से कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.