सासाराम, मार्च 2 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। आपसी भाईचारे व रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी व थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत के नेतृत्व में जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से चलकर सूर्यपुरा पश्चिम टोला होते हुए सूर्यपुरा गढ़ बारून मुख्य बाजार नोनहर आदि गांवों का भ्रमण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...