गढ़वा, फरवरी 26 -- मेराल, प्रतिनिधि। थाना परिसर में गुरुवार को होली, ईद, और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षत्ता प्रमुख दीपमाला कुमारी ने की। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी पंचायत के प्रतिनिधि ने अपने-अपने पंचायतों में त्योहार मानने को लेकर होने वाली समस्या से बारी-बारी से अवगत कराया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने त्योहार से संबंधित सरकारी गाइडलाइन से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उसका सख्ती पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार में पटाखा पर भी रोक लगाया है। साथ ही सभी पंचायत के छोटी बड़ी समस्याओं को त्योहार से पहले निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान सभी जगहों पर पुलिस मौजूद रहेगी ताकि कोई समस्या न हो। उन्होंने सभी लोगों को ...