बिजनौर, मई 27 -- नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के चलते पुलिस ने एक चोर को दो सिलेंडर के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरापी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। मंगलवार को रिक्शा में डालकर दो सिलेंडर और जला हुआ टृयृबवल का तार ले जा रहे एक युवक को संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना देदी जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। उक्त् युवक ने अपना नाम सुहेल पुत्र एहसान निवासी ग्राम भागूवाला बताया। अनुसार सुहेल इससे पहले भी चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुका है। दी गई तहरीर के आधार पर जिसमे सोमवार की रात में भागूवाला से दो घरों से सिलेंडर चुराए गए थे। चौकी प्रभारी अमूल मिश्रा ने कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सुहेल का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...