हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता विद्युत कार्यालय परिसर से शुक्रवार की दोपहर को गोदाम में रखें स्कैप एलुमिनयिम कंडक्टर और एलटी केबल चोरी करते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद इसकी सूचना विद्युत कर्मियों ने नगर पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लेकर आयी। पकड़ा गया आरोपी ओमकुमार नगर थाना क्षेत्र के हेलाबाजार का रहने वाला बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...