रंगेहाथ पकड़ाया पॉकेटमार, भेजा गया जेल
देवघर, मई 31 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़ा शेखपुरा मोहल्ला निवासी उमेश कुमार शर्मा ने पॉकेटमारी कर व मोबाइल चोरी कर भाग रहे आरोपी युवक को ऑन ड्यूटी जवान की सहायता से खदेड़ कर रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी 28 वर्षीय सैयद अंसारी मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के छतापाथर गांव का रहने वाला है। वह कई बार जेल जा चुका है। वह हाल में ही जेल से छुटकारा आया था। पीड़ित उमेश कुमार शर्मा ने रेल थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपनी बहन को रविवार की दोपहर करीब बारह बजे बक्सर- टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन में जयचंडी पहाड़ के लिए चढ़ाने आया था। इसी क्रम में एक युवक उसके पॉकेट से मोबाइल चुराकर भागने लगा। उसने दौड़कर युवक को पकड़ा, तब ऑन ड्यूटी जवान और कुछ रेलयात्री भी वहां पहुंच गए। पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.