पीलीभीत, मार्च 1 -- होली से पहले जेपी रोड स्थित ऐतिहासिक घंटाघर का जीर्णोद्धार कर उसे नए रूप में शहर को समर्पित कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने विधिवत लोकार्पण कर घंटाघर का पुनः संचालन शुरू कराया। घंटाघर की सजावट में जिले की पहचान को भी प्रमुखता दी गई है। संरचना पर बांसुरी और टाइगर की आकर्षक कलाकृतियां हैं। लंबे समय से बंद पड़े घंटे भी अब गूंजने लगे हैं। लोकार्पण के अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि होली के पर्व पर घंटाघर का पुनर्जीवन शहरवासियों के लिए सौगात सरीखा है। शहर के सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर काम किया जा रहा है। जीर्णोद्धार में घंटाघर में चारों दिशाओं में नई आधुनिक घड़ियां हैं। जिससे अब शहर के अलग-अलग हिस्सों से समय स्पष्ट दिखाई देगा। पूरे ढांचे का रंग-रोगन कर उसे आकर्षक रूप दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.