उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। गुरुवार को शहर व फतेपुर चौरासी क्षेत्र में फूड विभाग ने रंगीन कचरी, पापड़ पर कार्यवाई की है। सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में पहुचीं चार सदस्यीय ने सात नमूने भरे। फुटकर दुकानदारों पर भी कार्यवाई का चाबुक चलाया। दावा किया कि कार्यवाई के साथ जागरूक भी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छापेमारी में क्षेत्र के कोडरी भड़सर में संचालित डेयरी में बर्फ में भंडारित 50 किग्रा पनीर में कीड़े मिले। इस पर कारोबारी को नोटिस जारी करते हुए 13 हजार कीमत की पनीर को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा अन्य दुकानों से खोया सहित अन्य खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फतेहपुर चौरासी में संचालित मां शीतला दुग्ध डेयरी पहुंचे। यहां पर पनीर, खोया व घी का नमूना लिया।...