धनबाद, मार्च 2 -- द मदर्स चिल्ड्रेन प्रिपरेटरी स्कूल अरविंदो सोसाइटी सिंदरी का वार्षिक समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एफसीआई के प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर संजय जायसवाल, अंबुज मंडल, प्रमोद कुमार, रिंकू जायसवाल, अतनु भट्टाचार्य, निवेदिता भट्टाचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...