चक्रधरपुर, मई 13 -- राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच विश्व नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर, केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में केटीएच अस्पताल की निदेशक डॉ. लोपोमुद्रा जेना, बोकारो के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष होता, कॉलेज के निर्देशक सौमेन्द्र मंडल अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इस दौरान कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। आयोजन में कॉलेज की प्राचार्या दिप्ती खाखा, निरंजन ओझा सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें-...