रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पाथ सीकर इंटरनेशनल स्कूल में ओरिएंटेशन डे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कुमाऊंनी लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं नारी शक्ति विषय पर आधारित नृत्य-नाटिका और शिव तांडव की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की झलक प्रस्तुत करते हुए छात्रों ने योग, मार्शल आर्ट और कराटे का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अनुशासन और आत्मरक्षा से जुड़ी इन प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- सरिया में न्यू डिवाइन पब...