संतकबीरनगर, अप्रैल 15 -- लोहरौली। बेलहर ब्लाक के लोहरौली ठकुराई स्थित ए.जी.आईडियल स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मंचीय गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर मौना में मनाया गया वार्षिकोत्सव यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर मौना के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...