मथुरा, जून 24 -- जिला माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवा संगठन एवं महेश सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महेशोत्सव-2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन नेशन चैम्बर भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन, महेश वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला माहेश्वरी सभा कार्यकारिणी का परिचय एवं शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष चंद बाहेती (महामंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा) एवं विशिष्ट अतिथि नवनीत माहेश्वरी (कोषाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा) उपस्थित रहे। स्वागताध्यक्ष सुशील दीवान ने अतिथियों का स्वागत किया। विशेष अतिथि के रूप में श्री प्रमोद गर्ग कसेरे उपस्थित रहे, जिनका सम्मान-पत्र कविता माहेश्वरी द्वारा वाचन किया गया...