उरई, अप्रैल 29 -- कोंच। संवाददाता डीपीएन पब्लिक स्कूल रवा में वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झांसी मंडल कमिश्नर ने कहा, सुदूरवर्ती छोटे से गांव में शिक्षा का शानदार मंदिर देख कर मन प्रसन्न हुआ।विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन के संरक्षकत्व में उनके गृह गांव रवा में संचालित डीपीएन पब्लिक स्कूल प्रांगण में मंगलवार देर शाम वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी रमा निरंजन ने की जबकि बतौर मुख्य अतिथि झांसी कमिश्नर विमल कुमार दुवे एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एडीएम संजय सिंह, उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल, उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह, पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान वि...