बागपत, फरवरी 2 -- बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को उपहार व सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयुष भारद्वाज को मिस्टर शिवी को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं अर्जुन को मिस्टर एवं अंजलि को मिस स्पार्क की खिताब से नवाजा गया। विद्यालय के प्रबंधक हर्षित जैन एवं प्रधानाचार्य रणवीर कुमार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...