बहराइच, अप्रैल 18 -- चर्दा, संवाददाता। पं. राधेश्याम पांडेय सरस्वती इंटर कॉलेज जमोगा चरदा में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके बाद देवा श्री गणेशा गीत पर प्रिया भार्गव, रुक्मिणी सिंह और रितेश शर्मा ने आकर्षक प्रस्तुति दी। सोशल मीडिया पर आधारित समूह गीत में छात्र कर्तव्य, उमंग, विशाल मौर्य, दिव्यांश पांडेय, देववीर सिंह, आदर्श पटेल आदि ने आधुनिक जीवन की झलक प्रस्तुत की। दिल है छोटा सा और चार युग थीम सॉन्ग जैसे समूह नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मोबाइल बुरी बला है नाट्य-गीत ने वर्तमान समाज की गंभीर समस्या को उजागर कर सभी को सोचने पर मजबूर क...