बागपत, दिसम्बर 21 -- नगर के लॉर्ड महावीरा अकैडमी में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसके अलावा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. बेला संगल व अन्य ट्रस्टी गणों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अनेक वैज्ञानिक मॉडल तैयार किए गए। अतिथि देवो भवः की परम्परा को प्रदर्शित करते हुए आरती, भजन, गुजराती, पंजाबी, कश्मीरी, राजस्थानी, कव्वाली पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसका दर्शक दीर्घा में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों द्वारा तालियां बजाकर हौसला अफजाई की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वा...