रुडकी, मार्च 2 -- कुंती नमन कॉलेज में होली पर निदेशक पारस सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को फूलों की होली खेलने के लिए प्रेरित किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ त्योहार की खुशियां मनाई जा सकें। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्राचार्य ऋषिका चौहान, निदेशक आर.के. जोशी, राघवी सैनी, अलका सैनी, नरेंद्र कुमार, पारुल गोंडवाल, नेहा त्यागी, प्रिंस कुमार, प्रियंका कश्यप, सुगंधा सैनी, मेघा, विशाखा, रिचा पाल, जूही, डॉ. दीपिका, पलक गुप्ता, हिमांशु, रोहित सैनी, मंजू, रसिक पायल, रश्मि पटेल, योगेश कुमार, नरेंद्र भंडारी और अंशिका जगता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...