बागेश्वर, दिसम्बर 27 -- जनप्रतिनिधि न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ न्याय पंचायत सैंज खेल महाकुंभ का समापन राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर के शिवालय स्थित खेल मैदान में मुर्गा झपट, लंबी दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ। समापन पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पुष्पा रौतेला ने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य राजीव निगम ने समस्त अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह रौतेला एवं संजय सिंह जनौटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैलाश चंद,डौली जोशी, रेनू टम्टा, किरण प्रसाद,बलवीर सिंह बिष्ट, हरीश राम, पंकज कुमार, संतोष कुमार,दिग्विजय कुमार अर्जुन सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाल...