रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर। श्री सनातन धर्म कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा गुनीत ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भावना को 'मिस फेयरवेल' चुना गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.शिल्पा सिंघल, डॉ.ज्योति अरोरा, डॉ.चम्पा जग्गा, डॉ.रजनी गुलाटी, डॉ.रेखा, डॉ.प्रेरणा, डॉ.नेहा, डॉ.भावना, डॉ.विद्या, डॉ.नीतू, गुंजन, सोनिया, आंचल सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में विदाई समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...