बेगुसराय, जनवरी 28 -- तेघड़ा निज प्रतिनिधि। सेंट पॉल स्कूल में रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बेहतर कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। मौके पर मौजूद स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों द्वारा परफॉर्मेंस अत्यधिक रोमांचक और प्रेरणादायक रहा। मौके पर स्कूल में जल्द एआई रोबोटिक्स लैब कीस्थापना करने की घोषणा की है। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...