भागलपुर, अप्रैल 3 -- भाजपा रंगरा पश्चिमी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यक्रम बैंशी में प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत के साथ हुआ। प्रशिक्षण में कुल आठ वर्ग हुआ। जिसमें प्रशिक्षकों ने भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास, कार्यप्रणाली विकास, सोशल मीडिया की उपयोगिता आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि भाजपा सिर्फ राजनैतिक दल ही नहीं है अपितु राष्ट्र भक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है। उद्घाटन में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...