मधुबनी, मई 29 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता । लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान की ओर से नगर भवन में शुक्रवार को दो दिवसीय मधुबनी रंग महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का उद्घाटन पद्मश्री शिवन पासवान, विधायक विनोद नारायण झा, विधायक माधव आनंद, सीजीएम प्रमोद महथा, मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह तथा कला, संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रसिद्ध कवि अजीत आजाद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियों से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- 'रासलीला' ने बांधा समां, नुक्कड़ नाटक को सराहनाउद्घाटन सत्र उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि समाज को संस्कारित और जागरूक बनाने म...