बरेली, सितम्बर 21 -- भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बरेली में 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि नाट्य प्रस्तुतियों में गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा को संवाद, अभिनय और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। सेवा, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े प्रसंगों को भी मंचन के जरिए दर्शाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, पंचायत और सामुदायिक केंद्रों में भी प्रस्तुतियां आयोजित करने की योजना है। यह भी पढ़ें- रंगमंच पर जीवंत होंगे मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रेरक प्रसंग : ब्रजेश पाठक महानगर अध्यक्ष अधीर सक्से...